हिमालय के लिए एक थिंक-टैंक

हिमालय के रूपांतरण के लिए, पूरे तंत्र को सक्षम बनाना।

हिता (HITA) सरकार, व्यवसाय और नागरिक समाज को साथ लाकर भारतीय हिमालयी क्षेत्र के भविष्य की योजना बनाता है।

भारतीय हिमालयी क्षेत्र · 32° उत्तर
आगे देखें

अब तक का काम

समृद्ध हिमाचल विज़न

हिता के सलाहकारों ने हिमाचल प्रदेश सरकार की जीआईज़ेड-समर्थित राज्य विज़न प्रक्रिया का संचालन किया: विभागीय सचिवों की अध्यक्षता में 8 विषयगत समूह, 32 उप-समूह, और समुदायों, नागरिक समाज, व्यवसाय व सरकार के साथ साल भर का परामर्श। रिपोर्ट जुलाई 2026 में मुख्यमंत्री द्वारा जारी की जाएगी।

केंद्रीय बजट 2026–27

बजट हिमाचल प्रदेश को क्या देता है, इसका विश्लेषण कर राज्य और केंद्र सरकार को सिफ़ारिशें भेजीं।

पालमपुर

नगर निगम पालमपुर और तीन संस्थाओं के साथ पहाड़ी क़स्बों के लिए कचरा-प्रबंधन मॉडल पर काम।

मंडी राहत

2025 के मानसून के बाद हमने एक राष्ट्रीय राहत एजेंसी को स्थानीय संस्थाओं से जोड़ा: 27 ग्राम पंचायतों के 1,236 परिवारों को नक़द सहायता मिली।

लद्दाख

समृद्ध हिमाचल की तर्ज़ पर लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश में विज़न प्रक्रिया की शुरुआत हो रही है।

हम कैसे काम करते हैं

01

जोड़ना

हम सही लोगों को एक मेज़ पर लाते हैं: सरकारी विभाग, विशेषज्ञ, व्यवसाय और सामुदायिक संस्थाएँ।

02

संवारना

हम प्रक्रिया तैयार करते हैं और चलाते हैं: कार्य-समूह, परामर्श और विश्लेषण, जिनका नतीजा ऐसा दस्तावेज़ हो जिस पर विभाग काम कर सकें।

03

साकार करना

रिपोर्ट लिखने के बाद भी हम साथ रहते हैं। हमारी कई सिफ़ारिशों पर विभाग और नागरिक समाज काम शुरू कर चुके हैं।

हिता के साथ काम करें

यदि आपका विभाग, संस्था या कंपनी हिमालयी क्षेत्र पर काम करती है, तो हमसे संपर्क करें।